फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में युवक की हत्या, दोस्तों के साथ गया था नहाने, सुबह मिला शव

महम रोड स्थित डोमेस्टिक फूड पिजा प्वाइंट पर झगड़े में विवाद के बाद युवक की हत्या कर दी गई। युवक रविवार शाम को घर से दोस्तों संग नहाने की बात कहकर निकला था। रात को मां से बात होने के बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। सोमवार सुबह पुलिस ने युवक की मौत की जानकारी दी। सेक्टर-7 निवासी  रिटायर शिक्षक सुभाष चंद्र ने पुलिस को बताया कि उनका बड़ा बेटा अमित कुमार रविवार शाम साढ़े छह बजे घर से निकला था। बेटे ने कहा था कि वह दोस्तों के साथ नहाने जा रहे है। रात को वह आठ बजे तक घर नहीं आया तो उन्होंने कई बार कॉल की, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। रात साढ़े नौ बजे अमित की मां ने जब अपने बेटे को कॉल की तो उसने बताया कि वह दोस्त सुरेंद्र, विशाल व रॉकी के साथ नहाने गया है। वह दो घंटे बाद घर आ जाएगा। उसके बाद उसने अपनी मां के पास अपने फोटो भी भेजे। देर रात तक वह घर नहीं आया और उसका मोबाइल नंबर भी बंद आने लगा। सोमवार तड़के चार बजे पुलिस टीम उनके घर पहुंची और बताया कि अमित की मौत हो गई है। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में शव है। उन्हें पता चला कि अमित का महम रोड स्थित डोमेस्टिक फूड पिजा प्वाइंट पर झगड़ा हुआ। वह घटनास्थल पर गए तो पता चला कि इस दुकान से पहले सेक्टर-7 में भी झगड़ा हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की दुकानदार मोनू, उसके साथी नीटू, सचिन, शुभम, शिवम, नवीन, सुरेंद्र, विशाल व रॉकी ने अपने अन्य साथियों के साथ साजिश रचकर हत्या की। अमित ने उन्हें बताया था कि इनके साथ उनका लेन-देन है, जिसके चलते हत्या की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें