फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: मेयर और विधायक ने 1.19 करोड़ से सीवर लाइन डालने का शुरू करवाया काम

विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन शनिवार को वार्ड नं 11 के कच्चे क्वार्टर बाजार में पहुंचे। उन्होंने नगर निगम द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। विधायक निखिल मदान ने बताया कि कच्चे क्वार्टर में पुरानी सीवर लाइन के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण कई महीने से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। जिसके चलते लोगों के घरों और दुकानों के आगे दूषित जल भराव हो रहा है। इस समस्या के निवारण के लिए 1.19 करोड़ रुपये से नई सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया गया है। दो से तीन सप्ताह में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। इससे स्थानीय निवासियों की सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान होगा। साथ ही प्रेम नगर से मेन एटलस रोड तक भी सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। मेयर राजीव जैन ने कहा कि वार्ड नंबर 11 के कार्य में कच्चे क्वार्टर की सभी गलियों में सीवर लाइन डाली जाएगी। साथ ही सुभाष चौक से ईएसआई डिस्पेंसरी तक भी सीवर लाइन डाली जाएगी। उसके बाद सड़क की मरम्मत भी की जाएगी। मेयर राजीव जैन ने मौके पर निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को पूरे कार्य को जल्द पूरी गुणवत्ता के साथ करने के आदेश दिए। इस दौरान वासुदेव सुखीजा, जवाहर चांदना, राकेश चोपड़ा, नरेश छाबड़ा, लव भूटानी, अमित सुखीजा, अमित बत्रा, बिट्टू कामरा, पवन तनेजा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें