फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: बेटे ने जलाया पटाखा, 80 फीसदी झुलसी मां

शाहिल शर्मा Updated Tue, 21 Oct 2025 05:16 PM IST

दिवाली की रात जहां चारों ओर खुशियों और रोशनी का माहौल था। वहीं, टांडा गांव में एक परिवार के लिए यह रात मुसीबत का सबब बन गई। बेटे के पटाखा जलाने के दौरान हादसा हो गया और मां की जान पर बन आई। आग लगने से महिला 80 फीसदी तक जल गई। महिला को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। मध्यप्रदेश के बड़ा मलहेरा की सुनीता परिवार सहित गांव टांडा में रहकर मजदूरी करती है। दिवाली की रात उनका बेटा घर के बाहर पटाखे जला रहा था। सुनीता वहीं पास ही चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान एक पटाखे की चिंगारी पास में रखे सीमेंट के खाली कट्टों पर जा गिरी, जिससे आग भड़क गई। आग ने सुनीता को अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों ने आनन-फानन में आग पर काबू पाया और सुनीता को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। चिकित्सक के अनुसार महिला करीब 80 फीसदी तक झुलस चुकी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पीड़िता की बहन ललितपुर निवासी संगीता ने बताया कि हादसा अचानक हुआ। उनकी बहन सुनीता चूल्हे पर खाना बना रही थी, तभी पटाखे की चिंगारी निकलकर कट्टों में लगी और आग फैल गई। हम जब तक कुछ समझ पाते इससे पहले ही सुनीता झुलस गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें