केयरटेकर रामकिशन हत्याकांड में बुधवार को पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। इससे पहले पूछताछ में सरिता ने पहले भी कई बार साजिश करने की बात कबूली है। उसने बताया कि सतपाल ने छाती पर बैठकर तकिये से मुंह दबाया। फिर उसने खुद प्राइवेट पार्ट दबा दिया। बता दें कि मंगलवार को सोनीपत के कामी रोड स्थित आशीर्वाद गार्डन में केयरटेकर रामकिशन की हत्या की घटना सामने आई थी। गोहाना तहसील के गांव ककाना भादरी के रामकिशन उर्फ अजय (38) सालभर से यहां पत्नी, बेटों और मां के साथ रह रहे थे। दिन में दुकानों पर नमकीन सप्लाई तो रात में मैरिज पैलेस की रखवाली करते थे। पुलिस में दी शिकायत में भाई मेहर सिंह ने बताया था कि मां ने रामकिशन की हत्या की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर यह बात साफ हो गई कि हत्या रामकिशन की पत्नी सरिता ने सतपाल के साथ मिलकर की है। हत्या के संबंध में एफआईआर दर्ज करके बुधवार को कोट मोहल्ला चौकी पुलिस ने सरिता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सरिता ने बताया है कि पति प्रताड़ित करता था। इसके चलते पहले कई बार हत्या की प्लानिंग सिरे नहीं चढ़ी। मंगलवार को वह सतपाल के साथ कमरे में गई। सतपाल ने सो रहे रामकिशन के मुंह पर तकिया रख सांस रोक दी तो उसने प्राइवेट पार्ट दबा दिया। इससे रामकिशन की मौत हो गई।