फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत कार्यकारी अभियंता से मुलाकात नहीं होने पर ग्रामीणों ने कार्यालय के बाहर दिया धरना

एसडीओ ने एक सप्ताह में साफ पानी की आपूर्ति का दिया आश्वासन किसान मजदूर संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, गोहाना के कार्यकारी अभियंता से मिलने पहुंचा। समिति का कहना है कि इससे पहले 22 जुलाई को अधीक्षक अभियंता कार्यालय, सोनीपत पर प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद वीरवार को कार्यकारी अभियंता के साथ बैठक तय की गई थी। कार्यकारी अभियंता उनसे मुलाकात किए बिना कार्यालय से चले गए। इसे लेकर प्रतिनिधिमंडल ने नाराजगी जताते हुए कार्यालय के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की। धरने के दौरान विभाग के एसडीओ प्रतिनिधिमंडल से मिलने पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत में एसडीओ ने स्वीकार किया कि संबंधित गांव में लंबे समय से बिना ट्रीटमेंट किए हुए पानी की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर फिल्टर एवं ट्रीटमेंट किया हुआ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही गांव में विभिन्न स्थानों पर पाइपलाइन में हो रहे लीकेज को भी शीघ्र ठीक कराने का भरोसा दिया गया। समिति के संयोजक ईश्वर सिंह दहिया ने कहा कि यदि विभाग निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आश्वासन पर अमल नहीं करता है तो किसान मजदूर संघर्ष समिति आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होगी। इस दौरान जगबीर, रामकुमार, अमन सिंह, योगेश, प्रदीप, राजपाल, बलबीर सैनी, अशोक, बलजीत, सत्ते सैनी, बीरमति, बिमलेश देवी, कमला देवी, सुमित्रा देवी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें