फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म के प्रति भाव मजबूत हो, सनातन परंपराएं सशक्त हों : डॉ. अरविंद शर्मा

श्री प्राचीन शिव मंदिर परिसर में नवनिर्मित धर्मशाला का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि समाज में धर्म के प्रति आस्था मजबूत होनी चाहिए और सनातन परंपराओं को सुदृढ़ किया जाना चाहिए। लगभग 11 लाख रुपये के अनुदान से बनी इस धर्मशाला को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया गया। पत्रकारों द्वारा बुढ़ापा पेंशन को लेकर पूछे गए सवाल पर डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सभी पात्र बुजुर्गों को पेंशन दी जा रही है। केवल उन बुजुर्गों की पेंशन काटी गई है, जिनका निधन हो चुका है। राज्य बजट को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार हर वर्ग से सुझाव लेकर बजट तैयार करती है। पिछले बजट में मिले करीब 1500 सुझावों में से 700 से अधिक सुझावों को शामिल किया गया था और इस बार भी सरकार एक बेहतर बजट पेश करेगी। अमेरिका के साथ फसलों को लेकर हुए समझौते पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा और पंजाब में उगाई जाने वाली कोई भी फसल इस समझौते के दायरे में नहीं आती, इसलिए किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें