हरियाणा निकाय चुनाव में सोनीपत शहर और इसके अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को लेकर गजब का उत्साह है। 'शहर की सरकार' चुनने के लिए आज हर वर्ग अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। मतदान केंद्रों पर दिग्गजों से लेकर आम जनता की लंबी कतारें लोकतंत्र की खूबसूरती को बयां कर रही हैं। एक तरफ जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन और वरिष्ठ नेता राजीव जैन ने परिवार संग मतदान किया, वहीं गांव रायपुर में घूंघट की ओट में महिलाओं का कतारबद्ध होकर वोट डालना यह साबित करता है कि आधी आबादी भी अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक है।