फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलास्तरीय युवा महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 06 Nov 2025 09:47 PM IST

मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वीरवार को 31वें जिला स्तरीय युवा महोत्सव की शुरुआत हुई। महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन और युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग की ओर से किया जा रहा है। पहले दिन गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान, सोनीपत विधायक निखिल मदान, उपायुक्त सुशील सारवान व कुलपति डॉ. श्री प्रकाश सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान 10 विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में 1002 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान मेला, निबंध लेखन, पेंटिंग, भाषण व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की ओर से हरियाणवी गानों पर किए गए नृत्य युवाओं में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि युवाओं से हमारे देश की पहचान है। सबसे अधिक कार्य करने की क्षमता युवाओं में होती है। जिला स्तरीय युवा महोत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतरीन मंच है। जिससे उनको राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मौका मिलता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें