फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के गोहाना में नारी शक्ति वंदन पद यात्रा में महिला सशक्तिकरण का दिया मजबूत संदेश

नारी शक्ति वंदन अधिनियम (106वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 2023) महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, जिसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटों का आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। इसी उद्देश्य को लेकर नारी शक्ति वंदन पद यात्रा का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया। यात्रा से पहले आयोजित सभा में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा व उनकी धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा ने विशाल जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी देगा और समाज में उनकी भूमिका को और सशक्त करेगा। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचती-गाती नजर आईं और पद यात्रा को उत्सव का रूप दे दिया। इस अवसर पर मोहनलाल बड़ौली की धर्मपत्नी गीता शर्मा, गोहाना की चेयरपर्सन रजनी इंदरजीत विरमानी और समाज कल्याण बोर्ड की चेयरमैन व पद यात्रा की संयोजक सुमित्रा चौहान भी मौजूद रहीं। यह पद यात्रा कम्यूनिटी सेंटर से शुरू होकर बाबा भीम राव आंबेडकर चौक तक निकाली जा रही है, जिसमें सोनीपत लोकसभा क्षेत्र की महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखी जा रही है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे समाज और देश के विकास में बराबरी की भागीदारी निभा सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें