फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: सिवानका माइनर ओवरफ्लो, 200 एकड़ से अधिक फसल जलमग्न, विधायक इंदुराज नरवाल ने भी देखे हालात

सिवानका माइनर की समय पर सफाई न होने के कारण नहर ओवरफ्लो हो गई। इसके टूटने के बाद 200 एकड़ से अधिक कृषि भूमि में पानी भर गया। किसानों की खड़ी फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई। किसानों का आरोप है कि नहरी विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया। विभाग द्वारा केवल यह कहा जाता रहा कि कर्मचारी मौके पर आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई भी नहीं पहुंचा। मुंडलाना निवासी किसान संदीप ने बताया कि वे भारी दामों पर जमीन लेकर खेती करते हैं, लेकिन नहर टूटने के कारण उनकी पूरी फसल पानी में डूब गई है। उन्होंने कहा कि तीन बार नहर को खुद से बंद किया गया, कल बारिश के दौरान भी मरम्मत की गई थी, लेकिन आज फिर नहर टूट गई। सफाई न होने के कारण माइनर बार-बार ओवरफ्लो हो रही है। मजबूर होकर किसानों ने खुद जेसीबी मशीन मंगवाकर पानी की रोकथाम शुरू की है। किसानों ने नहरी विभाग से जल्द मौके पर पहुंचकर स्थायी समाधान करने और फसल नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें