सोनीपत के मॉडल टाउन क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय से सहायक (नौकर) 6.88 लाख रुपये व सोने की चेन चोरी कर फरार हो गया। कार्यालय से आरोपी कार में सवार होकर भाग निकला। भागते हुए की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।