फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में मिली महिला की सिर कटी लाश, फैली सनसनी

हरियाणा के सोनीपत में उस समय सनसनी फैल गई जब शहर के सेक्टर-27 थाना के अंतर्गत एक महिला की की सिर कटी लाश मिली। महिला की गर्दन और उंगलियां काटकर निर्मम हत्या की गई है। ऑटो मार्केट की खाली जगह पर शुक्रवार को महिला का सिर कटा शव मिला तो वहां सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची सेक्टर-27 थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास क्षेत्र में तलाश की, लेकिन महिला की गर्दन नहीं मिली है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें