फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में लगातार तीसरे दिन भी कोहरा बना रहा मुसीबत, थमी रही रफ्तार

नवीन दलाल Updated Fri, 15 Nov 2024 11:05 AM IST

वातावरण में लगातार तीसरे दिन कोहरा छाया हुआ है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हाईवे सहित शहर में सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। जिससे वाहनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे शहरी क्षेत्र में कोहरे से राहत मिल गई। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में सुबह साढ़े 10 बजे तक कोई राहत नहीं मिल सकी। शुक्रवार सुबह ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में कोहरा छा गया। कोहरे के कारण वाहनों की गति पर लगाम रही। कोहरे के कारण ग्रामीण क्षेत्र में दृश्यता 20 मीटर तक सिमट गई और शहरी क्षेत्र में भी करीब 50 मीटर दूर दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे से नेशनल हाईवे-44 व 334 बी के साथ ही केजीपी-केएमपी पर भी वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे का असर सड़कों के साथ रेल यातायात पर दिखाई दे रहा है। रेलगाड़ियां कई घंटे की देरी से चल रही है। ऊंचाहार एक्सप्रेस छह घंटे तो हिमाचल पांच घंटे की देरी से चल रही है। अन्य मेल, एक्सप्रेस व सवारी गाड़ियां भी एक से दो घंटे तक की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें