फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में खस्ताहाल सड़कों को लेकर अनोखा प्रदर्शन, रस्सी बांध गड्ढों में खींची कार

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 17 Feb 2025 04:10 PM IST

सोनीपत जिले में विभिन्न खस्ताहाल सड़कों को लेकर जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने लोगों के साथ मिलकर अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी कार पर रस्सी बांधकर उसे गड्ढों में खींचकर प्रशासन व लोक निर्माण विभाग के प्रति रोष जताया। जिला पार्षद संजय बड़वासनी, कालू, संदीप, प्रदीप, जोगिंद्र, सुरेश, रणवीर व महावीर बिंद्रा ने कहा कि बड़वासनी से म्हारा रोड, जाहरी से पुरखास व शहजादपुर से थरिया रोड की काफी दिनों से खस्ताहालत है। कई सड़कें गांवों को आपस में जोड़ने का काम करती हैं। इन सड़कों के कारण ग्रामीणों के साथ वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रशासन से लगातार खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग की जा रही है। गड्ढों नुमा सड़कों के कारण वाहन चालकों को हर समय अनहोनी घटना घटित होने का अंदेशा बना रहता है। विभिन्न जगह प्रशासन टूटे सीवर के ढक्कन हादसों को न्योता दे रहे हैं, लेकिन अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। जिला पार्षद ने ग्रामीणों की समस्या को लेकर रस्सी से अपनी गाड़ी को खींच कर प्रशासन को जगाने का प्रयास किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें