फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में देरी से पहुंच रहा डिपो पर राशन, सुबह से लग रही लाइन

सोनीपत में राशन डिपुओं पर राशन सामग्री देरी से पहुंच रही है। ऐसे में राशन लेने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। डिपुओं पर अकसर माह की शुरुआत में राशन सामग्री पहुंच जाती है। इस माह राशन के पहुंचने में हुई देरी के कारण राशन डिपो धारक सहित उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कबीरपुर स्थित राशन डिपो पर तेल व चीनी लेने के लिए बुधवार सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रही। डिपो धारक सुनील शर्मा ने बताया कि लोगों को बारी-बारी से तेल-चीनी का वितरण किया जा रहा है। दिसंबर माह का राशन देरी से डिपुओं पर पहुंचा है। इसके कारण राशन लेने वालों को लाइन में लगना पड़ रहा है। 13 व 14 दिसंबर को गेहूं व बाजरा डिपो पर आया था, जिसे उपभोक्ताओं को वितरित किया जा चुका है। इसके बाद 18 व 19 दिसंबर को तेल व चीनी डिपो पर पहुंची है। इनके वितरण को लेकर ही डिपो पर लंबी लाइन लगी है। धीरे-धीरे सभी उपभोक्ताओं को तेल व चीनी का वितरण कर दिया जाएगा। जिला में करीब 500 डिपो धारक है। कई बार डिपो तक राशन पहुंचने में थोड़ा समय लगता है। दिसंबर माह का बाजरा, गेहूं, तेल व चीनी सभी डिपुओं पर भिजवा दिया गया है। जल्द ही सभी उपभोक्ताओं को वितरित कर दिया जाएगा। -हरबीर रावत, जिला एवं खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, सोनीपत।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें