गोहाना क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। गर्मी से परेशान लोग बारिश शुरू होते ही राहत महसूस करने लगे। कई स्थानों पर तेज हवाएं भी चलीं, जिससे मौसम सुहावना हो गया।