जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल नंबर-1 गोहाना में आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन रजि. नंबर-681 की बैठक हुई। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गई। यूनियन की ओर से जिला प्रधान रामलाल की अगुवाई में शिष्टमंडल ने कार्यकारी अभियंता के सामने कर्मचारियों की समस्याएं रखीं। बैठक में प्रांतीय चेयरमैन रणबीर दलाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कर्मचारियों ने कहा कि कई सरकारी आवास क्षतिग्रस्त हालत में हैं, जिनका जल्द जीर्णोद्धार कराया जाए। इसके साथ ही जलघरों पर शौचालय निर्माण, वर्दी भत्ता जारी करने, डांगरी, जूते और रेनकोट की लंबित पेमेंट देने तथा विभाग की खाली जमीन पर स्टाफ क्वार्टर बनाने की मांग भी उठाई गई। यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए ताकि वे बेहतर तरीके से अपनी ड्यूटी कर सकें। इस दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी शाखा सोनीपत के प्रधान राकेश त्यागी, वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार शर्मा, वित्त सचिव दलीप, मुख्य संगठनकर्ता दिलबाग सैनी, गोहाना शाखा चेयरमैन सुभाष भट्टी, प्रधान दिलराज मलिक, वरिष्ठ उपप्रधान सुनील धनखड़, सचिव संदीप सैनी, वित्त सचिव कुलदीप सिंहमार, मुख्य संगठनकर्ता धर्मेंद्र मलिक, सुरेंद्र हसनापुर तिहाड़, देवेंद्र कटवाल, सत्यनारायण बागड़ू, बिजेंद्र पंप चालक, रोहतास शर्मा और राजबीर शर्मा सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।