सोनीपत के गांव लाठ स्थित दादा गाजी मर्द मंदिर में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से करीब 20 टीमों ने प्रतिभागिता की है। कबड्डी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि कृष्ण सरगथल ने शिरकत की। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ी जीत के लिए जोर लगा रहे हैं। आयोजक भीम अवार्डी राजेश कुमार ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता प्रशिक्षक कंवर सिंह गुलिया व बली पहलवान की याद में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में करीब 300 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के दो भार वर्ग (36 व 47 किलो भार वर्ग) के मुकाबले कराए जा रहे हैं। जिसमें 36 किलो भार वर्ग में विजेता टीम को 51 सौ, उप विजेता को 31 सौ व 47 किलो भार वर्ग में विजेता टीम को 61 सौ, उपविजेता को 41 सौ रुपये से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सभी मुकाबले मिट्टी के मैदान पर आयोजित कराए जा रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान राजबीर सरपंच, सिलकराम फौजी, श्रीभगवान, अनिल, भीम अवार्डी धर्म सिंह, रविंद्र व सुरेंद्र लाठ के साथ ग्रामीण मौजूद रहे।