मानव अधिकार संरक्षण संघ व अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को सेक्टर-23 सामुदायिक केंद्र में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में जिला नागरिक अस्पताल से डॉ. भानू शर्मा के नेतृत्व में पहुंची रक्तकोष टीम ने 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इससे पहले मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने शिविर का शुभारंभ किया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयवीर गहलावत ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। डॉ. धर्मवीर मलिक ने मानव अधिकार संरक्षण संघ के सहयोग से निशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर जल्द आयोजित करने की भी घोषणा की, जिससे लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ मिल सके। इस दौरान एबीवीपी हरियाणा प्रमुख अवतार लांबा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, पंकज जैन, जितेंद्र भारद्वाज, मनीष राई, दिलबाग सिंह, हवासिंह पहलवान, धर्मबीर राठी, आनंद हुड्डा, भगत सिंह मलिक, ओमकार मलिक, अशोक मलिक, डॉ. पूर्णमल गौड़, राजबीर मलिक, नरेश पहुंचे।