फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: डीसी ने लगाई अफसरों काे फटकार, ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में आई 18 शिकायतें

शाहिल शर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 05:39 PM IST

उपायुक्त सुशील सारवान शनिवार को एक्शन मोड में नजर आए। लघु सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में कुल 18 शिकायतें आईं। इनमें से 15 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों और स्कूलों से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता से निपटाएं। यहां सुविधाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। हालांकि इस बैठक में मंत्री गौरव गौतम को भी आना था, लेकिन वह नहीं आ सके। एंड्रोमेडा कैंसर अस्पताल, कुंडली की सड़क कनेक्टिविटी की शिकायत पर उपायुक्त ने जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) को आरडब्ल्यूए के साथ तालमेल कर 26 जनवरी तक सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बढ़मलिक निवासी अमित कुमार द्वारा प्लॉट के आगे दीवार बनाए जाने की शिकायत पर एचएसआईआईडीसी को दोबारा निरीक्षण कर समाधान करने के आदेश दिए गए। सेक्टर-18 निवासी लक्ष्मी की कब्जा हटाने की झूठी रिपोर्ट की शिकायत पर पांच समिति सदस्यों और डीटीपी को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें