फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्रद्धा भाव से निकाला नगर कीर्तन

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व (जन्मदिवस) के उपलक्ष्य में वीरवार को ओल्ड डीसी रोड सुजान सिंह पार्क स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से श्रद्धा भाव से नगर कीर्तन निकाला गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंज प्यारों की अगुवाई में काफी संख्या में संगत नगर कीर्तन में शामिल हुई। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए नगर कीर्तन वापस रात को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा सुजान सिंह पार्क में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन से शहरभर में सतनाम श्री वाहेगुरु के जयकारे गूंजे व बाजारों में उल्लास का माहौल नजर आया। दशमेश अखाड़ा व बाबा दीप सिंह गतका अखाड़ा की ओर से गतका पार्टी ने पारंपरिक कलाओं व करतबों का प्रदर्शन किया। इससे पहले नगर कीर्तन की शुरुआत ओल्ड डीसी रोड सुजान सिंह पार्क स्थित गुरुद्वारा साहिब से की गई। संगत व सेवादार पालकी के आगे सफाई करते हुए आगे बढ़े। साथ ही संगत ने शब्द कीर्तन व गुरु वाणी से माहौल को भक्तिमय बना दिया। संगत ने गुरु गोविंद सिंह की वाणी का गायन किया। नगर कीर्तन मामा-भांजा चौक, विवेकानंद चौक, सेक्टर-15 गुरुद्वारा साहिब, गांधी चौक, बस अड्डा, गीता भवन चौक गुरुद्वारा साहिब, मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब, फ्रैंडस पार्क होते हुए वापस सुजान सिंह पार्क स्थित गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। मार्ग में सभी गुरुद्वारा प्रबंधन समिति, सामाजिक संस्थाओं व संगत ने नगर कीर्तन का फूलों से स्वागत किया गया। संगत ने मत्था टेककर अरदास की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें