फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: प्रसव के बाद जच्चा व बच्चा की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सोनीपत जिले के गांव जटवाड़ा में रहने वाली महिला की प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से मौत हो गई। वहीं, नवजात बेटे ने भी रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नवजात को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने किसी प्रकार की लापरवाही का आरोप नहीं लगाया है। मूलरूप से बिहार के मुंगेर जिले के गांव जमालपुर की सविता वर्तमान में गांव जटवाड़ा में पति विकास पर परिवार के अन्य सदस्यों सहित किराए पर रहती थी। सविता को सोमवार रात प्रसव पीड़ा होने पर जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विकास ने बताया कि उनकी पत्नी सविता ने तीन बेटियों के बाद मंगलवार देर शाम एक बेटे को जन्म दिया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था। हालांकि सामान्य प्रसव के दौरान उन्हें अत्यधिक रक्तस्राव शुरू हो गया। वहीं नवजात को जन्म के बाद सांस लेने में दिक्कत होने लगी। चिकित्सक ने सविता का उपचार जिला नागरिक अस्पताल में शुरू किया, जबकि नवजात को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। उपचार के दौरान जिला नागरिक अस्पताल में वेंटिलेटर पर सविता की मौत हो गई। वहीं, रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन नवजात ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दंपती की तीन बेटियां हैं, जिनमें सबसे छोटी की उम्र तीन वर्ष है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें