फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में मासिक बैठक : एक सप्ताह के अंदर एमआईएस करें अपडेट, विद्यार्थियों का डाटा करें अपलोड

भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Nov 2024 05:07 PM IST

सोनीपत शहर के सेक्टर-15 स्थित डीएपी मल्टीपरपज स्कूल में विद्यालयों की मासिक बैठक बुलाई गई। जिसकी अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने की। मासिक बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारी व स्कूल प्राचार्य पहुंचे। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया सभी को एमआईएस अपडेट करने, अपार आईडी का कार्य व विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नवीन गुलिया ने बैठक में सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए कि जो भी नए शिक्षक प्रमोट होकर आए हैं, या नए लिपिक भर्ती हुए हैं, उन्हें पूरी जानकारी दें कि वह अपना एमआईएस अपडेट करें। उन्होंने कहा कि जिनकी नई ज्वॉइनिंग हो चुकी है वह भी कार्यों का पता करें और एमआईएस अपडेट करे। जिनके ऑर्डर नहीं हुए हैं, वह कार्यालय में आकर अपने ऑर्डर करवा लें। यह सभी कार्य एक सप्ताह के अंदर पूरे करवाएं। उन्होंने भी प्राचार्यों को यू डाइस पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा अपडेट करने के भी निर्देश दिए। डीईओ नवीन गुलिया ने कहा कि परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं, ऐसे में बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए व्यापक कदम उठाए जाएं। बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर विद्यार्थियों की तैयारी कराई जाए। उन्होंने कमजोर विद्यार्थियों पर फोकस करने के निर्देश दिए। सभी स्कूल प्राचार्याें को खर्च की गई ग्रांट का उपयोगिता प्रमाण पत्र कार्यालय में देने के लिए कहा। सेवानिवृत्ति पर डीईईओ का दी बधाई मासिक बैठक के साथ ही जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र छिक्कारा का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। डीईओ नवीन गुलिया ने उनका पगड़ी बांधकर स्वागत किया। श्रीभगवान दीक्षित ने डीईईओ के जीवन पर लिखे गीत की मंच पर शानदार प्रस्तुति दी। मंच संचालन सहायक परियोजना संयोजक (एपीसी) डॉ. अतर सिंह ने किया। एपीसी रूपेंद्र पूनिया ने डीईईओ जितेंद्र छिक्कारा काे उनका बनाया हुआ चित्र भेंट किया। इस मौके पर डाइट प्राचार्य रचना बाना, बीईओ सुजाता खत्री, बीईओ मंजू गर्ग, बीईओ योगेश चंद्र, बीईओ आजाद दहिया, एपीसी अमित भनवाला, प्राचार्य संजीव दहिया, सुमन बाला व अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें