फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में मैस कर्मचारी यूनियन का धरना

मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय में मैस कर्मचारी यूनियन के सचिव राजेश कुमार गोस्वामी को बिना कारण के नौकरी से हटाए जाने के खिलाफ सर छोटू राम की प्रतिमा के सामने आमरण अनशन तीसरे दिन जारी रहा। मैस कर्मचारी भी राजेश कुमार के साथ धरने पर डटे रहे। आमरण अनशन पर बैठे राजेश कुमार के समर्थन में वीरवार को मैस कर्मियों ने उनका समर्थन करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि राजेश कुमार को पुनः नौकरी पर नहीं रखा गया तो उन्हें मैस भी बंद करना पड़ा तो वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्हाेंने बताया कि राजेश को छात्रों के हॉस्टल के चीफ वॉर्डन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए बिना किसी कारण के दो माह पहले नौकरी से हटाया था। इन्होंने नौकरी पर रखे जाने के लिए विश्वविद्यालय के चीफ वॉर्डन से लेकर कुलसचिव व कुलपति तक कई बार गुहार लगाई, लेकिन इनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों ने मिलने तक का समय नहीं दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें