फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मीटर को ठीक करते समय करंट लगने से युवक झुलसा, मीटर में लगी आग

आईटीआई चौक के पास शनिवार दोपहर बिजली मीटर में आई तकनीकी खराबी को ठीक करते समय एक युवक को अचानक करंट लग गया। जिससे वह झुलस गया। इस दौरान मीटर में आग लग गई। धुआं उठने के बाद वहां से गुजर रहे लोग भी एकत्रित हो गए। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। उपमंडल अभियंता विक्की गहलावत ने बताया कि आईटीआई चौक के नजदीक टावर लगा हुआ है। टावर के मीटर में छेड़खानी करते हुए अचानक युवक को करंट लगा है। बिजली निगम कार्यालय में मीटर को ठीक कराने के लिए कोई भी शिकायत दर्ज नहीं हुई और न ही बिजली निगम के टोल फ्री नंबर 1912 पर भी कोई शिकायत दर्ज हुई। युवक को करंट लगने के बाद उन्हें जोर का झटका लगा और वह झुलस गया। तभी मीटर में आग लग गई। टीम को भेजकर मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें