फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: आजादी आंदोलन के महान शहीद करतार सिंह सराभा के 110वें शहीदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Sun, 16 Nov 2025 06:07 PM IST

आजादी आंदोलन के महान शहीद करतार सिंह सराभा का 110वां शहीदी दिवस रविवार को गांव बाजिदपुर सबौली में मनाया गया। यह आयोजन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीवाईओ) की तरफ से किया गया। मुख्य वक्ता एसयूसीआई (कम्युनिस्ट )के राज्य कमेटी सदस्य ईश्वर सिंह राठी ने बताया कि करतार सिंह सराभा ने 19 साल की छोटी उम्र में आजादी के लिए अपना बलिदान दिया था। करतार सिंह सराभा अमेरिका के अंदर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने कॅरिअर के बजाय क्रांतिकारी आंदोलन में अपना जीवन देना जरूरी समझा। उनके जीवन से यही एकमात्र शिक्षा मिलती है अगर वास्तव में हम उनको श्रद्धांजलि देना चाहते हैं तो वह उनके पद चिन्हों पर चलकर पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन करना होगा। यही करतार सिंह सराभा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। एआईयूटीयूसी की नेता प्रकाश देवी ने कहा कि करतार सिंह सराभा आज के नौजवानों का सही आदर्श है और उसको आदर्श मान कर ही हमें अपने जीवन को उन्नत करना चाहिए। संचालन एआईडीवाईओ के नेता कामरेड भारत की ओर सेकिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें