फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में गुरु तेग बहादुर के शहीदी समागम पर कीर्तन कर लगाया लंगर

सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में गुरु तेग बहादुर के शहीदी समागम पर सत्संग सभा व लंगर का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा साहिब में समाज की सुख-शांति व उन्नति के लिए चल रहे श्री अखंड पाठ शुक्रवार को संपन्न किए गए। ट्रस्ट गुरुद्वारा बाबा नानक देव धर्मसाल के सदस्यों ने कार्यक्रम में शामिल हुई संगत का स्वागत किया। अखंड पाठ के बाद गुरुद्वारा साहिब में स्त्री सत्संग सभा की ओर से कीर्तन कर वाहेगुरु का नाम जपा गया। कीर्तन में अमृतसर दरबार साहिब से हजूरी रागी मनदीप सिंह व शेर सिंह ने साथियों के साथ शब्द कीर्तन का गायन किया। तत्पश्चात गुरुद्वारा साहिब में लंगर लगाया गया। लंगर में शहरभर के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सचिव परमजीत सिंह ने कहा कि जिंदगी में सुख प्राप्त करना है तो सच्चे मन से गुरु की शरण में आकर वाहेगुरु जाप करना होगा। श्री अखंड पाठ करने से घर व परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। कार्यक्रम गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें