फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में जर्जर मकान की दीवार तोड़ते हुए नीचे दबकर मजदूर की मौत

नवीन दलाल Updated Wed, 21 May 2025 03:45 PM IST

मॉडल टाउन में जर्जर मकान की दीवार तोड़ते हुए उसके नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई। मजदूर के बेटे ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूलरूप से बिहार के जिला अररिया के ओरही वेस्ट वार्ड-9 टिहला टोला निवासी जेपी राज ने बताया कि वह हाल में मामचंद कॉलोनी सोनीपत में किराए पर रहते हैं। उनके सबसे छोटे चाचा घोल्टु मंडल (33) सोनीपत में रहकर मजदूरी का काम करते थे। वह ईश्वर व सतीश ठेकेदार के पास मकान तोड़ने के लिए मॉडल टाउन गए थे। वहां पर सुरक्षा का कोई भी प्रबंध नहीं था। मकान की दीवार पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी। मकान का छज्जा और लटकन ज्यादा जर्जर हालत में थे। काम करते समय छज्जा व दीवार उनके चाचा घोल्टु मंडल पर गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गई। जेपी राज ने बताया कि उनके चाचा घोल्टु ने इस बारे में ठेकेदार को पहले ही बताया था। उसके बाद भी ठेकेदार ने लापरवाही करते हुए कहा तोड़ो कुछ नहीं होता। ठेकेदार ने लापरवाही कर व सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं किया। जिसके चलते ही उनके चाचा की जान गई। पुलिस ने उनके बयान पर ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें