फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में सुबह बरसे बदरा, कई स्थानों पर पानी भरने से बढ़ी मुसीबत

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सोमवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते लगातार दूसरे दिन बूंदाबांदी हुई। शहर में सुबह हल्की बारिश से जलभराव हो गया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार दिसंबर माह के अंत तक बूंदाबांदी के आसार बने रह सकते हैं। इस बीच वातावरण में नमी अधिक होने की वजह से कोहरा भी छा सकता है। जिले में सर्दी के मौसम में बारिश नहीं हो सकी थी। ऐसे में लोगों को सूखी ठंड झेलनी पड़ रही थी। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे बना हुआ था, वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा था। दो दिन से मौसम का मिजाज बदला है। आसमान में बादल छाने और हवा की गति कम होने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान जहां 8.5 डिग्री दर्ज हुआ था, वहीं मंगलवार को 10.5 दर्ज हुआ। जिला वासियों को ठिठुरन से राहत मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें