शहर में विभिन्न मार्गों के बीच डिवाइडर पर लगे खंभों पर टंगे अवैध होर्डिंग्स खूबसूरती को दाग लगा रहे हैं। शहर के कई मार्गों पर बिना अनुमति ने इन होर्डिंग्स को लगाया गया है। साथ ही मुख्य चौक को भी होर्डिंग्स से ढका जा रहा है। इससे शहर की सुंदरता को खराब किया जा रहा है और नगर निगम के राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इन होर्डिंग्स की वजह से वाहन चालकों का ध्यान भटकने से हादसे की आशंका होती है। इस नगर निगम प्रशासन की ओर से खानापूर्ति की जा रही है। शहर में प्रमुख चौक और सड़कों के बीच डिवाइडरों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स दिखने लगे हैं। निगम के क्षेत्र में लगने वाले होर्डिंग्स को लेकर निगम प्रशासन उदासीन है। नगर निगम की ओर से इन बैनरों व पोस्टर लगवाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। निगम प्रशासन की अनदेखी के कारण सियासत चमकाने की होड़ में राजनीतिक और संगठनों के लोग शहर को बदरंग कर रहे हैं। सबसे ज्यादा राजनीतिक पार्टियों के पोस्टर मुरथल रोड और सेक्टर-14, 15 मार्ग पर दिखाई दे रहे है। यहां पर सेक्टर-14 व 15 में राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के आवास है। सेक्टरों में रोजाना नेताओं का आना-जाना लगा रहता है। उनकी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने हर खंभे पर अवैध रूप से होर्डिंग लगवा रखे है। इन होर्डिंग्स को लगाने के लिए नगर निगम प्रशासन से मंजूरी भी नहीं ले रखी है।