फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं कल से होंगी आयोजित, 82 केंद्र अधीक्षकों को वितरित किए बस्ते

शाहिल शर्मा Updated Mon, 23 Feb 2026 04:37 PM IST

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। इसको लेकर सोमवार को पी एमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा में केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा से संबंधित सामग्री के बस्ते वितरित किए गए। बोर्ड की तरफ से सरगथल-1 एसपीडीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा केंद्र तोड़ा गया है। यहां परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को सरगथल-2 राजकीय स्कूल परीक्षा केंद्र में शिफ्ट किया गया है। सीनियर सेकेंडरी और सेकेंडरी परीक्षा को लेकर सोमवार को अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, कलेक्शन सेंटर से 82 केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा सामग्री वितरित की गई। यह प्रक्रिया जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया के नेतृत्व में पूरी की गई। 10वीं व 12वीं की परीक्षा जिले के 82 केंद्रों पर होगी। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों को हाजिरी, अनुक्रमांक पत्र, परीक्षार्थी व परीक्षक की सामग्री दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें