फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: पेपर रहित रजिस्ट्री प्रणाली समेत चार योजनाएं शुरू, भू स्वामियों को मिलेगा फायदा

शाहिल शर्मा Updated Mon, 29 Sep 2025 04:20 PM IST

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्व विभाग की चार योजनाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंंत्री ने कुरुक्षेत्र जिले में लाडवा हलके की सब तहसील बाबैन से प्रदेश के सभी जिलों में पेपर रहित रजिस्ट्री प्रणाली, पेपर रहित निशानदेही, व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा व राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली का शुभारंभ किया ताकि लोगों को और अधिक सहूलियत मिल सके। लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र कादियान व निखिल मदान पहुंचे। विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि पेपर रहित रजिस्ट्री प्रणाली शुरू होने से लोगों को रजिस्ट्री करवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। लोग अब घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से रजिस्ट्री से संबंधित सभी आंकड़े भरकर मोबाइल से ही रजिस्ट्री के लिए समय बुक कर पाएंगे। उसके बाद संबंधित अधिकारी इन दस्तावेजों की जांच कर आवेदनकर्ता को फोटो के लिए बुलाएंगे और उसकी रजिस्ट्री की जाएगी। विधायक निखिल मदान ने कहा कि सरकार ने निशानदेही के कार्य को भी पेपर रहित बनाया है इससे भी आपसी पारिवारिक झगड़ों में कमी आएगी। अब किसान घर बैठे अपनी जमीन की पैमाइश सामान्य खर्च पर करवा सकेगा। शुरू किए गए व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा के माध्यम से लोग अपने मोबाइल पर राजस्व विभाग से संबंधित योजनाओं व कागजातों के बारे में पता लगा सकेंगे। विधायक ने कहा कि राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली के ऑनलाइन होने से अब लोगों को अपने फोन पर ही अपने केस संबंधित तारीखों के बारे में पता लग जाएगा उन्हें संबंधित कार्यालयों में चक्कर न काटने पड़ेंगे। संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी, जिससे जमीनी मामलों का निर्णय भी जल्द हो सकेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें