हवा का प्रवाह थमा तो वातावरण में बढ़ी नमी के चलते शुक्रवार सुबह कोहरा छा गया। कोहरा छाने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। ग्रामीण क्षेत्र में काफी देर तक कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर लगाम लग गई थी। कोहरे के कारण ग्रामीण क्षेत्र में दृश्यता 20 मीटर तक सिमट गई। शहरी क्षेत्र में भी 50 मीटर दूर दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे से नेशनल हाईवे समेत केजीपी-केएमपी पर भी वाहन रेंगते नजर आए।