फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में 5 विद्यालयों में चल रहे एफएलएन शिविर संपन्न

हरियाणा निपुण मिशन के तहत जिला के चार हलकों के राजकीय विद्यालयों में चल रहे मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (एफएलएन) शिविर का शुक्रवार को समापन किया किया। शिविर में मुख्य प्रशिक्षकों ने प्राथमिक शिक्षकों को मौखिक अंग्रेजी बातचीत, कौशल शिक्षण, कौशल अभ्यास व खेल-खेल में विषय संबंधी विस्तृत जानकारी दी। सोनीपत के गढ़ी ब्राह्मणान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना, मुंडलाना, कथूरा के राजकीय विद्यालयों में पांच दिवसीय एफएलएन शिविर संपन्न किया गया। गढ़ी ब्राह्मणान स्थित राजकीय विद्यालय में शिविर के पांचवें दिन मुख्य प्रशिक्षकों ने सुबह के सत्र में प्राथमिक शिक्षकों को अंग्रेजी विषय पर प्रशिक्षण दिया। दोपहर बाद समापन समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी सूरजभान, डायट से अनिल मलिक, जिला एफएलएन समन्वयक मनोज वर्मा, शिविर के नोडल अधिकारी अतुल कुमार ने प्रतिभागियों को प्रशंसापत्र प्रदान किए। मुख्य प्रशिक्षक मोनिका दहिया, सुनीता रोहिल्ला, संगीता, मंजू, अंजू, ममता, मनोज कुंडू, स्नेहलता ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में सहयोग किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से प्रशिक्षण संबंधी जानकारी ली। सुनील सरोहा, हरेंद्र ने शिविर की व्यवस्था में सहयोग किया। शिक्षकों ने मुख्य प्रशिक्षकों को उपहार भेंट किए। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक हरिदत्त, मीनू, नीरू, रजनी, दीपिका, सुरेखा को स्टार टीचर के सम्मान से नवाजा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें