फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में पिपली गांव में पूर्व सरपंच के घेर में फायरिंग, तीन घायल

खरखौदा क्षेत्र के गांव पिपली में वीरवार को पूर्व सरपंच रामनिवास उर्फ निवासा के घेर में हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले तो वहां मौजूद लोगों पर लाठी-डंडों से हमला किया, इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। हमले में गांव निवासी नवीन गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके भाई सोनू और गांव का ही भगत सिंह भी चोटिल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गांव पिपली के बाहरी क्षेत्र में स्थित पूर्व सरपंच रामनिवास के घेर में कुछ हमलावर पहुंचे। हथियार व लाठी-डंडों के साथ पहुंचे हमलावरों ने रामनिवास के घेर में पहुंचकर वहां पर मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। इस पर अफरा-तफरी मच गई। घेर में से भाग रहे लोगों पर न केवल गोलियां चलाई गई बल्कि लाठी-डंडों से भी उन्हें पीटा गया। नवीन गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके भाई सोनू और गांव का ही भगत सिंह भी चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों में दुबक गए। हमलावर हथियार लेकर आते हुए एक घर में लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें