फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के केजीपी के जाखौली टोल पर किसानों का धरना, दुर्व्यवहार के विरोध में जताया रोष

कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) स्थित जाखौली टोल प्लाजा पर मंगलवार को किसानों ने धरना देकर रोष जताया। किसान रविवार देर रात टोल प्लाजा पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और उनके साथियों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाकर रोष जता रहे थे। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही और करीब एक घंटे तक चली बातचीत के बाद टोल प्रबंधन और किसानों के बीच सहमति बन गई। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि रविवार देर रात उत्तर प्रदेश में किसान बैठक कर लौट रहे थे। उनके साथ वरिष्ठ किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल भी थे। जब नेताओं की गाड़ी को जाखौली टोल पर रोका गया और टोल कर्मियों ने अशोभनीय व्यवहार किया गया, जिसे लेकर किसानों में नाराजगी थी। किसान नेता आधी रात को ही टोल पर धरने पर बैठ गए थे, तब कुछ टोल कर्मचारियों ने एक ट्रक चालक से भी मारपीट की थी। यहां तक की किसानों को कार से कुचलने की धमकी दी गई थी। इसी के विरोध में मंगलवार को किसानों ने टोल पर जमकर प्रदर्शन किया। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि देशभर में किसानों की आवाज उठाने के लिए सेवा भाव से यात्रा करते हैं और सेवा कार्य में लगे होने के कारण टोल नहीं देते। उसके बावजूद टोल कर्मचारियों ने बदसलूकी की, यह निंदनीय है। हालांकि टोल अधिकारी ने गलती मान ली है। ऐसे में किसानों ने माफी दे दी है। एसीपी राजपाल बोल दोनों पक्षों में सहमति बन चुकी है धरना स्थल पर पहुंचे टोल प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों ने किसान नेताओं से बातचीत की और खेद जताया। करीब एक घंटे तक चली बातचीत के बाद मामला सुलझा और किसान धरने से उठ गए। मौके पर पहुंचे एसीपी राजपाल ने बताया कि किसानों ने गलत व्यवहार किए जाने का आरोप लगा धरना प्रदर्शन किया था, लेकिन अब दोनों पक्षों के बीच सहमति बन चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें