फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में किसान संगठनों ने शहर में निकाला जुलूस

संयुक्त किसान मोर्चा की जिला कमेटी की ओर से मांगों को लेकर शहर में जुलूस निकाला। किसान प्रतिनिधि महलाना चौक पर इकट्ठा हुए और प्रदर्शन करते हुए छोटू राम चौक तक पहुंचे। प्रदर्शनकारी एमएसपी की कानूनी गारंटी दो, बीज बिल वापस लो, बिजली संशोधन बिल रद्द करो, स्मार्ट मीटर लगाना बंद करो। सरकार पूंजीपतियों की दलाली बंद करे। किसानों के कर्ज माफ करो, बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि सरकार चंद पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। जिसकी वजह से लगातार महंगाई बढ़ रही है। यदि सरकार ने किसान मजदूर की मांग पूरी नहीं की तो संयुक्त किसान मोर्चा एक बड़े आंदोलन की तैयारी करने जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के अध्यक्ष हंसराज राणा, जयकरण दहिया, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेता राज सिंह दलाल, राजकुमार राणा, ऑल इंडिया किसान सभा के नेता श्रद्धानंद सोलंकी, सिलक राम मलिक, किसान मजदूर पंचायत के वजीर सिंह, कॉमरेड हरिप्रकाश, ईश्वर सिंह दहिया, दलबीर सिंह, सुरेंद्र, वेद प्रकाश, धर्मवीर सिंह, भारत, प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें