सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर कार्यालय में रोष जताया। कर्मचारियों ने इकाई स्तर पर सरकार के खिलाफ विरोध जताकर बैठक की। बैठक की अध्यक्षता सर्कल सचिव देवेंद्र दहिया ने की। कर्मचारियों ने रोष जताते हुए सरकार से मांग की, कि प्रदेश में अलग से आठवां वेतन आयोग का गठन किया जाए। विभाग में खाली पड़े पदों को जल्द भरा जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का व महंगाई के अनुसार महंगाई भत्ता दिया जाए। बिजली कर्मियों को जोखिम भत्ता दिया जाए। बैठक में पूर्व सर्कल सचिव महेंद्र मलिक, शहरी प्रधान विकास दहिया, उप प्रधान बिजेंद्र कादियान, नरेश, नरेंद्र सिंह, राजेश कुमार, जयदीप, प्रदीप मौजूद रहे।