फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में यमुना में बाढ़ की वजह से 20 फीट तक भूमि का कटाव, खेती में भारी नुकसान

उफान पर रही यमुना नदी का जलस्तर अब कम हो रहा है, लेकिन नुकसान की भयावह तस्वीर सामने आने से किसानों का कलेजा कांप रहा है। हालत यह है कि इस बार 20 फीट तक जमीन का कटाव हुआ है। किसानों का कहना है कि यदि ठोकरें बनाई गईं होतीं तो इतना नुकसान न हुआ होता। गांव गढ़ी बख्तावरपुर यमुना नदी के जलस्तर में कुछ कमी आने के बाद किसानों को अपनी फसलों का नुकसान दिखाई दे रहा है। नदी के किनारे 20 फीट तक भूमि कटाव हुआ है, जिससे किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। लागत को बर्बाद हो ही गई आगे की फसल करना भी मुश्किल दिख रहा है। यमुना नदी के किनारे भूमि कटाव के कारण किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं और मिट्टी नदी में समा रही है। किसानों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण लगभग 35 साल से ठोकर नहीं बनाई गई हैं, जिससे हर साल बरसात के मौसम में यमुना नदी भूमि कटाव करती है। किसानों ने जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। भले ही पानी कम हुआ है लेकिन खतरा टला नहीं है । यमुना नदी के जलस्तर पर निगरानी रखी जा रही है। नदी किनारे के गांवों के किसानों का कहना है कि प्रशासन को ठोकर बनाने की योजना बनानी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें