फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में 33 लाख की पेयजल लाइन परियोजना शुरू, विधायक निखिल मदान व मेयर राजीव जैन ने किया शुभारंभ

सुनील कुमार Updated Mon, 03 Aug 2026 07:09 PM IST

सोनीपत। विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने सोमवार को वार्ड नं. 16 में ओल्ड रोहतक रोड पर सिटी पुलिस स्टेशन के सामने से कालूपुर वाटर बूस्टर तक पेयजल लाइन डालने के कार्य का शुभारंभ किया। नगर निगम की ओर से इस कार्य पर 33 लाख रुपये खर्च किए जाएंगेे। विधायक निखिल मदान ने बताया कि मंडी क्षेत्र वासियों की लंबे समय से शिकायत थी कि उनके क्षेत्र में दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। इसके समाधान के लिए कई बार लाइन का निरीक्षण व मरम्मत कार्य करावाया गया था। इसके बावजूद स्थायी समाधान के लिए नई पाइप लाइन की टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसे पूरा होने के बाद अब शुरू किया गया है। मेयर राजीव जैन ने बताया कि रोहतक रोड पर पेयजल लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया है। इस कार्य के पूरा होने से क्षेत्र में आमजन को दूषित पेयजल से राहत मिलेगी और समस्त कॉलोनी वासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने एजेंसी को इस काम को तय समय सीमा में पूरी गुणवत्ता से करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान निगम पार्षद अनुराग जैन, मनोनीत पार्षद चरण सिंह जोगी, पूर्व पार्षद अतुल जैन, नवीन मंगला, धीरेंद्र शांडिल्य, सुशील पाराशर, सतीश दहिया, सुनील रोहिल्ला, भलेराम जांगड़ा, हरि ओम जांगड़ा भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें