फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: बरोदा दंगल में पहुंचे डॉ. अजय चौटाला, खेल मैदान में ही मनाया 65वां जन्मदिन

गांव बरोदा में आयोजित कुश्ती दंगल और कबड्डी टूर्नामेंट में जननायक जनता पार्टी के संस्थापक व संरक्षक डॉ अजय चौटाला पहुंचे। प्रतियोगिता में दूर-दूर से पहलवानों और कबड्डी खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन हर साल सिल्लू पहलवान की ओर से डॉ अजय चौटाला के जन्मदिन के मौके पर कराया जाता है। इस बार भी कुश्ती दंगल और कबड्डी मुकाबलों के बीच खिलाड़ियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में डॉ अजय चौटाला का 65वां जन्मदिन खेल मैदान में ही मनाया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने डॉ अजय चौटाला का स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि गांवों में ऐसे आयोजन होने से युवाओं को खेलों की तरफ बढ़ने का मौका मिलता है। गैस की बढ़ती कीमत को लेकर पूछे गए सवाल पर डॉ अजय चौटाला ने कहा कि युद्ध के परिणाम कभी भी अच्छे नहीं होते। अगर यह युद्ध लंबा चला तो लोगों को और ज्यादा नुकसान और परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें