सोनीपत में आज उस समय हड़कंप मच गया जब जिला पार्षद संजय बड़वासनी सरकार के खिलाफ एक बेहद अनोखे और आक्रामक अंदाज में प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे। संजय बड़वासनी एक घोड़ा गाड़ी पर बड़ा सा पिंजरा लगाकर और उसमें खुद को जंजीरों से बांधकर जिला परिषद कार्यालय की ओर कूच करने निकले। इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विधायक-सांसद की तर्ज पर विकास राशि देने की मांग हमेशा जिला पार्षदों और पंचायतों के हक की आवाज उठाने वाले संजय बड़वासनी ने इस प्रदर्शन के जरिए सरकार से बड़ी मांग की है। उन्होंने गुहार लगाई कि ग्रामीण आंचल के विकास के लिए जिला पंचायतों को भी सांसदों और विधायकों के कोटे की तर्ज पर सीधी और पर्याप्त विकास राशि अलॉट की जाए, ताकि गांवों का विकास सही ढंग से हो सके। भ्रष्टाचार के लगाए गंभीर आरोप; मनरेगा में घोटाले का दावा जंजीरों में जकड़े जिला पार्षद ने प्रशासनिक व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाते हुए कई मामलों में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने विशेष रूप से मनरेगा के तहत ग्रामीण इलाकों में चल रहे विकास कार्यों पर सवाल खड़े किए।