फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में साइक्लिंग ऑन संडे अभियान: साइकिल चला दिया फिटनेस का संदेश

सोनीपत के गांव चौहान जोशी स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्र में रविवार को साइक्लिंग ऑन संडे अभियान के तहत स्पर्धा का आयोजन किया गया। विश्व तीरंदाज चैंपियन एवं अर्जुन अवार्डी ज्योति सुरेखा वेन्नम ने नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह खेल और फिटनेस के साथ ही संडे को साइक्लिंग पर जोर दिया था। साइक्लिंग न केवल स्वास्थ्य के लिए बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी फायदेमंद है। ज्योति सुरेखा वेन्नम ने कहा फिटनेस जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और साइक्लिंग शरीर को फिट रखने का अच्छा तरीका है। उन्होंने कहा कि फिटनेस को दिन-प्रतिदिन के जीवन का अभिन्न अंग बनाना है। इस दौरान कई खिलाड़ियों और साई के अधिकारियों ने भाग लेकर फिटनेस के महत्व को बढ़ावा दिया।इस तरह के कार्यक्रम न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं बल्कि रचनात्मक रूप से सोचने और अपने समुदायों में सार्थक योगदान देने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें