फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सुरक्षा की सीख: बच्चों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के बताए आसान उपाय

गोहाना। एग्रीलिव रिसर्च फाउंडेशन की ओर से साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम गांव चिड़ाना स्थित अनुसंधान एवं विकास संस्थान पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि चिड़ाना के सरपंच संदीप लठवाल रहे और मुख्य वक्ता आशा रौतेला और पीयूष पांडे रहे। आशा रौतेला ने गांव चिड़ाना और ज्वारा के स्कूली बच्चों को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाते की जानकारी या अन्य निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करने, फर्जी लिंक और संदिग्ध संदेशों से बचने तथा किसी भी साइबर ठगी की जानकारी तुरंत अभिभावकों या शिक्षकों को देनी चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और ऑनलाइन दुनिया में सुरक्षित रहने के जरूरी उपाय सीखे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे। फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि डिजिटल युग में बच्चों को जागरूक बनाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है, ताकि वे साइबर अपराधियों के झांसे में आने से बच सकें। इस कार्यक्रम में एग्रीलिव रिसर्च फाउंडेशन के आईटी सेल से अंग्रेज सिंह, विजय लठवाल, वितिन मलिक और हरिओम उपस्थित रहे। संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें