फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में लिटिल एंजेल स्कूल की वैन से क्रेटा कार की टक्कर; छह छात्र घायल, चालक फरार

नवीन दलाल Updated Fri, 08 Aug 2025 01:36 PM IST

सोनीपत में ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के सामने आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें लिटिल एंजेल स्कूल की वैन को तेज रफ्तार Hyundai Creta कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वैन में सवार छह स्कूली छात्र घायल हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब स्कूल वैन नरेला से बच्चों को लेकर लिटिल एंजेल स्कूल जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल छात्रों में से एक छात्रा और वैन चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद क्रेटा कार का चालक मौके से फरार हो गया। ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बच्चों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। सोनीपत पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार क्रेटा चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और वैन व कार के अवशेषों की जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे का कारण हो सकती है। लिटिल एंजेल स्कूल प्रशासन ने घटना पर दुख जताया और घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें