फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के कपड़ा कारोबारी रहे शिवचरण गुप्ता को समाज ने दी श्रद्धांजलि, नहीं आईं बेटियां

सोनीपत। मुंबई के कपड़ा कारोबारी रहे शिवचरण गुप्ता को रविवार सुबह गीता मंदिर में समाज ने दी श्रद्धांजलि दी। पिता की अंत्येष्टि की तरह श्रद्धांजलि सभा में भी उनकी बेटियां नहीं पहुंची। श्रद्धांजलि सभा में मेयर राजीव जैन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल दीवान समेत जिले की विभिन्न संस्थाओं से जुड़े अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। यहां सभी ने हवन में आहुति डालकर सभी के कल्याण की कामना की। रविवार को गीता मंदिर में दिवंगत शिवचरण गुप्ता की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने हवन कुंड में आहुतियां डालकर दिवंगत आत्मा की शांति व जनकल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। यहां विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा राजनीतिक दलों से जुड़े प्रतिनिधि भी पहुंचे। सभी ने बुजुर्गों की सेवा व उन्हें परिवार से दूर न करने का संदेश दिया। इस मौके पर समाज कल्याण शिक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद, रक्षक सेवा भारत के प्रमुख मनजीत तिहाड़ा, जगत समाजसेवी व पुलिसकर्मी, पूर्व आईजी सुमन मंजरी, समाजसेविका उषा भंडारी, एडवोकेट व समाजसेवी देवेन्द्र समेत शहर के गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें