फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: गैस एजेंसी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने डाला छापा, उजागर हुई भारी अनियमितताएं

शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Jun 2025 05:22 PM IST

खरखौदा के गांव झरोठ स्थित एनडी नांदल एचपी गैस एजेंसी पर मंगलवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने छापा डाला। इस दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग और अग्निशमन विभाग की टीम भी साथ रही। जांच के दौरान एजेंसी में भारी अनियमितताएं सामने आईं, जिनको लेकर विभागीय कार्रवाई जारी है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि एजेंसी पर बड़े गैस सिलिंडरों से अवैध रूप से छोटे सिलिंडरों में गैस भरने का कार्य किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान एजेंसी परिसर से इंडेन और भारत गैस कंपनी के सिलेंडर भी बरामद हुए, जो नियमों के मुताबिक वहां मौजूद नहीं होने चाहिए थे। टीम को एजेंसी में 400 से अधिक व्यावसायिक गैस सिलिंडर खाली अवस्था में मिले, जिनका एजेंसी से कोई अधिकृत संबंध नहीं पाया गया। साथ ही अग्निशमन उपकरण पूरी तरह से वैधता तिथि समाप्त हुए मिले, जो लापरवाही को दर्शाते हैं। जांच में यह भी सामने आया कि गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था मानकों के अनुरूप नहीं थी और गैस सिलिंडर खुले में रखे गए थे, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। इस पर टीम ने कड़ा एतराज जताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें