पुलिस लाइन में शनिवार को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी। उन्होंने देश के वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। मंत्री ने परेड का निरीक्षण करने के बाद सलामी ली। परेड में सबसे आगे हरियाणा पुलिस की महिला टुकड़ी चली, जिनके पीछे हरियाणा पुलिस के जवानों की टुकड़ी ने मार्च पास्ट किया। उनके पीछे गृह आरक्षी विभाग, एनसीसी सीनियर डिवीजन, लड़कियों की एनसीसी सीनियर विंग व लड़कियों की एनसीसी की जूनियर विंग ने मार्च पास्ट किया।