फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, 56 लोगों ने किया रक्तदान

शाहिल शर्मा Updated Sat, 14 Jun 2025 03:47 PM IST

गांव बढ़खालसा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शनिवार को विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अमर उजाला फाउंडेशन व मां भारती रक्तवाहिनी संस्था की तरफ से लगाए गए शिविर में 56 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें जिला नागरिक अस्पताल की रक्तकोष टीम ने रक्त एकत्रित किया। इससे पहले शिविर का शुभारंभ राई से विधायक कृष्णा गहलावत ने बतौर मुख्यातिथि किया। उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर रक्तदान के प्रति जागरूक किया और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने त्रिवेणी लगाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। शिविर के शुभारंभ में अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए यात्रियों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शिविर के दौरान मां भारती रक्तवाहिनी संस्था अध्यक्ष विपिन गौड़ ने 54वां और आजीवन सदस्य जयदीप शर्मा ने 57वीं बार रक्तदान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें