फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: भाजपा और नीतीश का रिश्ता घी-शक्कर जैसा : मोहनलाल बड़ौली

शाहिल शर्मा Updated Mon, 27 Oct 2025 05:56 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि बिहार की जनता विकास और जनकल्याण की योजनाओं से प्रभावित होकर इस बार एनडीए को भारी बहुमत से सत्ता सौंपने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और लालू यादव के जंगलराज को बिहार की जनता भली-भांति देख चुकी है और अब वह स्थिरता, विकास और सुशासन चाहती है। वह सोमवार को सोनीपत स्थित आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि बिहार में एनडीए की स्थिति बेहद मजबूत है। वहां की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नीतीश कुमार की विकास नीतियों पर भरोसा रखती है। इस बार एनडीए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा व और जेडीयू के नीतीश का संबंध घी-शक्कर जैसा मधुर है और दोनों दल मिलकर बिहार को विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ा रहे हैं। हरियाणा की राजनीति पर बोलते हुए बड़ौली ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। भाजपा सरकार में अपराधियों पर पूरी तरह लगाम लगी है। कानून व्यवस्था दुरुस्त है और प्रदेश में दिन-रात नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं। लगातार निवेश बढ़ रहा है। प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह पर अदालत में दाखिल चार्जशीट को लेकर कहा कि यह एक कानूनी प्रक्रिया है। जांच एजेंसी ने जांच पूरी कर कोर्ट में रिपोर्ट सौंपी है। इसमें किसी भी प्रकार की राजनीतिक या हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। कांग्रेस को परिवारवादी पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब केवल एक परिवार तक सीमित रह गई है। वहां कौन फैसले ले रहा है, खुद उनके कार्यकर्ताओं को भी नहीं पता।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें